har ghar tiranga : हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट , तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कैसे करें , अपने लोकेशन पर तिरंगा पिन कैसे करें , yrx0
Type Here to Get Search Results !


har ghar tiranga : हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट , तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कैसे करें , अपने लोकेशन पर तिरंगा पिन कैसे करें , yrx0

 हेलो फ्रेंड्स, कुशीनगर का आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट yrx0 पर पुनः स्वागत है। आज हम जानेंगे कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा योजना के अंतर्गत आप फ्री में अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के साथ -साथ देश के नक्शे पर अपने लोकेशन में तिरंगा कैसे दिखा सकते हैं | इसके अलावा हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ लिया हुआ अपना सेल्फी कैसे अपलोड कर सकते हैं और उसे कैसे देख सकते हैं ?



हमारा देश 15 अगस्त 2022 को आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है ,जिसे भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव का नाम दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार की मंशा है कि शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थानों के साथ-साथ हर घर में तिरंगा फहराया जाए। इसके लिए आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है ।

भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा योजना के लिए एक वेबसाइट भी जारी किया गया है, जिसमें आप फ्लैग के साथ लिया हुआ सेल्फी अपलोड कर सकते हैं, जोकि वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा ,जिसे लाखों लाग देखेंगे , साथ ही हर घर तिरंगा योजना में भागीदारी के लिए फ्री में अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट में प्रदर्शित होगा आपका फ्लैग के साथ पोस्ट सेल्फी तथा आपके लोकेशन में प्रदर्शित होगा तिरंगा झंडा-

यदि आप भी हर घर तिरंगा पोर्टल पर जाकर अपना तिरंगे के साथ लिया हुआ सेल्फी अपलोड करते हैं तो वह वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा, जिसे देश के लाखों लोग देख पाएंगे, यदि आप PIN A FLAG करते हैं तो भारत देश के नक्शे पर आपके लोकेशन में तिरंगा झंडा दिखाई देगा |

हर घर तिरंगा योजना अंतर्गत सेल्फी तथा अपने लोकेशन में तिरंगा pin कैसे करें -

स्टेप 1- हर घर तिरंगा योजना में भागीदारी के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर को ओपन कर लेना है तथा उसके सर्च बार में harghartiranga.com टाइप कर सर्च कर देना है। सर्च करते ही भारत सरकार हर घर तिरंगा योजना का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा | आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब हर घर तिरंगा के ऑफिशियल वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, हर घर तिरंगा योजना के अंतर्गत पार्टिसिपेशन का फ्री में सर्टिफिकेट प्राप्त करने तथा नक्शे पर अपने लोकेशन में तिरंगा pin करने के लिए आपको पूरी जानकारी 4 स्टेप में दर्ज करनी है। जिसे लोगो सहित दिखाया गया है |

Link 👇👇👇

http://harghartiranga.com

pin a flag

log in

allow your location access

pin a flag your location


सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तथा नक्शे पर अपने लोकेशन में तिरंगा pin करने के लिए चारों स्टेप्स के नीचे दिए गए नारंगी रंग के बेकग्राउंड वाले PIN A FLAG पर क्लिक करना है आप स्क्रीनशॉट का मदद भी ले सकते हैं।


स्टेप 3- इसके बाद एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको अपना प्रोफाइल पिक्चर सेट कर लेना है,साथ ही आपका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। यहां यदि next का ऑप्शन दिखाई नहीं देता है तब  आपको location permission allow करना पड़ सकता है , उसके बाद ही next का ऑप्शन प्रदर्शित होगा। इसके लिए आपको आपके मोबाइल से लोकेशन को ऑन करना होगा। लोकेशन ओन करने के पश्चात next पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- अब एक न्यू पेज ओपन होगा , जिसमें आपका लोकेशन प्रदर्शित होने लगेगा , इस पेज में आपको नारंगी रंग के बेकग्राउंड वाले  pin a flag  पर क्लिक करना है।pin a flag पर क्लिक करते ही नक्शे में आपके लोकेशन पर तिरंगा झंडा प्रदर्शित होने लगेगा। जिसे कुछ ही सेकंड के लिए आप देख पाएंगे ,फिर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा ,आपको अपना फ्री का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लेना है | आप सर्टिफिकेट को शेयर भी कर सकते हैं।

स्टेप 5- सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के पश्चात आप पुनः होम पेज पर वापस आ जाएंगे, इस पेज आपको PIN A FLAG  के ठीक नीचे दिए गए ऑप्शन UPLOAD SELFIE WITH FLAG पर क्लिक करना है | क्लिक करते ही एक पापअप विंडो प्रदर्शित होने लगेगा। इसमें सबसे पहले आपको अपना नाम दर्ज करना है, इसके पश्चात तिरंगे के साथ लिया हुआ सेल्फी आपके गैलरी से अपलोड कर लेना है और नीचे दिए गए बॉक्स पर टिक कर अंत में submit  कर देना है।

तिरंगे के साथ अपलोड किया हुआ सेल्फी कैसे देखें -

तिरंगे के साथ लिया हुआ सेल्फी submit करते ही वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा,सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद होम पेज पर दिए गए digital tiranga पर क्लिक करना है। कुछ देर अपलोड लेने के पश्चात आपके सामने डिजिटल तिरंगा दिखाई देगा इसको जूम करने पर आपके साथ साथ लाखों लोग जिन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट किए हैं उनकी फोटो दिखाई देगी। 

दोस्तों, इस जानकारी को 15 अगस्त से पहले अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें पार्टिसिपेट कर सकें और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग ले सकें। यह जानकारी आपको अच्छा लगा हो तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.